टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राज्यपाल की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घिरा

राज्यपाल की भूमिका का विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में, कि क्या वे केवल एक कठपुतली हैं, आलोचनात्मक परीक्षण करने को कहा गया था।

05:05 PM Jul 15, 2019 IST | Desk Team

राज्यपाल की भूमिका का विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में, कि क्या वे केवल एक कठपुतली हैं, आलोचनात्मक परीक्षण करने को कहा गया था।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका से जुड़े एक सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घेरे में आ गया है। मुख्य परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था कि क्या राज्यपाल महज एक ‘कठपुतली’ भर होता है। 
Advertisement
बीपीएससी की रविवार को हुई 64वीं मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-दो में पूछे गए उक्त सवाल में परीक्षार्थियों से भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में, कि क्या वे केवल एक कठपुतली हैं, आलोचनात्मक परीक्षण करने को कहा गया था। 
उक्त प्रश्न के कारण फजीहत झेल रही बीपीएससी ने तुरंत एक विज्ञप्ति जारी कर एक ‘संवैधानिक पद’ को लेकर अनुचित तरीके से प्रश्न पूछे जाने पर खेद व्यक्त करते हुए घोषणा की कि जिस व्यक्ति ने पेपर सेट किया था, उसे कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के साथ भविष्य के लिए ब्लैक-लिस्ट कर दिया गया है।
Advertisement
Next Article