W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BPSC Protest: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया

बिहार लोक सेवा (बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा को लेकर विवाद जारी है।

12:04 PM Jan 06, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

बिहार लोक सेवा (बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा को लेकर विवाद जारी है।

bpsc protest  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया
Advertisement

BPSC Protest: बिहार लोक सेवा (बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा को लेकर घमासान जारी है। इसी बीच गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रशांत किशोर गांधी मैदान में कड़कड़ाती ठंड में प्रशांत किशोर और उनके समर्थक और छात्र खुले आसमान के नीचे रात भर अनशन पर बैठे थे।

पटना पुलिस ने गांधी मैदान में वह जगह खाली कराई जहां जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

पुलिस ने गांधी मैदान खाली कराया

BPSC विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को उस जगह को खाली कराई जहां जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। वहीं, पटना पुलिस मैदान से निकलने वाले वाहनों की जांच कर रही है, जहां जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

बिहार पुलिस ने पटना के गांधी मैदान में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीपीएससी की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रविवार (29 दिसंबर) को पानी की बौछारें की और हल्का बल भी प्रयोग किया। साथ ही प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×