Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लिया ये 5 काम, तो जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां

04:31 PM Nov 12, 2025 IST | Kajal Yadav
Brahma Muhurta Benefits (Source: punjab kesari file)

Brahma Muhurta Benefits: ब्रह्ममुहूर्त में जागने से व्यक्ति को ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक फायदे भी मिलते हैं। सुबह उठकर योग करने से शरीर तो मजबूत होता ही है, साथ ही जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। शास्त्रों में ब्रह्ममुहूर्त को भगवान का समय कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त में साधना ध्यान आदि करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त में उठने से जीवन में किस तरह के बदलाव आते हैं।

Brahma Muhurta Kya Hai: क्या है ब्रह्म मुहूर्त

हिंदू धर्म में मुहूर्त को विशेष महत्त्व दिया जाता है। इसलिए ब्रह्ममुहूर्त को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि ब्रह्म का अर्थ होता है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ समय। शास्त्रों में बताया गया है कि ब्रह्ममुहूर्त काल के समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अपने चरम पर होता है और इस समय देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस दौरान सुबह जल्दी स्नान करके पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। जानिए इस दौरान क्या-क्या करना चाहिए।

Brahma Muhurta Timing in India: भारत में ब्रह्म मुहूर्त का समय

Advertisement
Brahma Muhurta Benefits (Source: social media)

ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से लगभग 96 मिनट पहले की अवधि है, जो लगभग 3:30 बजे से 5:00 बजे के बीच होती है, लेकिन इसका सटीक समय सूर्योदय के आधार पर प्रतिदिन बदलता रहता है। यह अवधि ध्यान, आध्यात्मिक अभ्यास और सीखने के लिए अत्यधिक शुभ मानी जाती है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस समय वातावरण शांतिपूर्ण और ऊर्जावान होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि ब्रह्म मुहूर्त के समय व्यक्ति को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Brahma Muhurta Benefits: ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे

1. पाचन बेहतर होता है

ब्रह्म मुहूर्त में जागने से हमारे शरीर और जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। अगर आप रोजाना सुबह उठते हैं, तो इससे पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

2. स्फूर्ति और ऊर्जा

Brahma Muhurta Benefits (Source: social media)

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। सुबह की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है। यह दिनभर की थकान को कम करने में मदद करता है।

3. इम्यूनिटी होगी बेहतर

अगर आप नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त के समय जागते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट बनाने में मदद मिलती है। इस समय वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है।

4. बेहतर नींद चक्र

Brahma Muhurta Benefits (Source: social media)

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से नींद को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिससे नींद न आने की समस्या कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

5. मानसिक तनाव होगा दूर

ब्रह्म मुहूर्त में वातावरण शांत और शुद्ध होता है, जिससे मन शांत रहता है। यह ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।

Also Read: बुधवार के दिन करें ये 5 उपाय, घर में आएगी सुख समृद्धि और परिवार में बढ़ेगा प्यार

Advertisement
Next Article