W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्वदेशी AI टूल अनुवादिनी के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त हुए सम्मिट इंडिया के सेक्रेटरी जनरल महेश वर्मा

03:32 PM Aug 13, 2024 IST | Aastha Paswan
स्वदेशी ai टूल अनुवादिनी के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त हुए सम्मिट इंडिया के सेक्रेटरी जनरल महेश वर्मा
Advertisement

देश विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के अनुपम सौगात स्वदेशी AI टूल अनुवादिनी डंका बजेगा। इसके निम्मित सम्मिट इंडिया के सेक्रेटरी जनरल महेश वर्मा को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अम्बेसडर  नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ अखिल भारतीय तकनीकी परिषद के अनुवादिनी फाउंडेशन के पहल  पर देश ने अपना AI टूल का आविष्कार किया है। यह टूल चुटकी में देश विदेश के 150 से ज्यादा भाषा मे कई एक सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिये किसी जगह पर होने वाली वारदात या चोरी घटना की सूचना पूर्व में मिल जाने जैसे करिश्माई सुविधा है। साथ ही स्कूल कॉलेज और प्रेस मीडिया की बड़ी चुनौती जो भाषा को  लेकर है उसे यह टूल चुटकियों में खत्म कर देता है।

ऐसे न जाने कितने चमकृत करने वाले इस टूल को हाल में ही न्यायिक सेवा में शुरू किया गया है। देश और विदेश में इसकी दमदार उपस्थिति के निम्मित सम्मिट इंडिया जो विदेश में नमस्ते के नाम अभियान शुरू किया है जिसके तहत नमस्ते नेपाल, नमस्ते विएतनाम, नमस्ते सिंगापुर, नमस्ते न्यूजीलैण्डर नमस्ते यूएई,नमस्ते घाना, नमस्ते केन्या, नमस्ते तंजानिया औए नमस्तेइथोपिया शुरू किया जाना  है। जहाँ इस टूल को लांच करने के साथ वहां के सरकार के साथ इसके अनुबंध के लिए मदद करने का काम सम्मिट इण्डिया करेगा। इसके लिए श्री महेश वर्मा सेक्रटरी जनरल को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। जिसकी नियुक्ति पत्र इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ बुद्धा चंद्रशेखर ने जारी करते हुए कहा कि श्री वर्मा के माध्यम से अनुवादिनी देश विदेश में अपनी अनुपम छाप छोड़ने में कामयाब रहे इसमे इनकी भूमिका मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से यह  स्वदेशी AI टूल देश के  25 करोड़ बच्चो को मुफ्त दिया जाएगा। जिससे वह अपनी मातृभाषा में किसी कम्पटीशन, परीक्षा, प्रतियोगिता और पढ़ाई की अच्छी तैयारी कर सकते है। नई शिक्षा नीति के तहत अपने ही भाषा पढ़ाई कराने में यह भाषा बहुत मददगार साबित होगी।  सम्मिट इंडिया के नई शिक्षा नीति अभियान के तहत 1 लाख से ज्यादा शिक्षा योद्धा इस टूल को लैस किया जाएगा। इसलिए श्री वर्मा की महत्ती भूमिका समझ मे आयी और उन्हें अनुवादिनी का अंतरष्ट्रीय ब्रांड अम्बेडकर बनाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×