Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पेरू को रौंद ब्राजील नौवीं बार बना चैम्पियन

ब्राजील के लिए अन्य गोल एवर्टन सोरारेस ने 15वें मिनट में किया जबकि रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।

07:02 AM Jul 09, 2019 IST | Desk Team

ब्राजील के लिए अन्य गोल एवर्टन सोरारेस ने 15वें मिनट में किया जबकि रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।

रियो डी जनेरियो : मेजबान ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराकर नौवीं बार कोपा अमेरिका खिताब पर कब्जा कर लिया। रियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीसस ने अपनी टीम के लिए पहले हाफ के इंजुरी टाइम (48वें मिनट) में गोल किया। ब्राजील के लिए अन्य गोल एवर्टन सोरारेस ने 15वें मिनट में किया जबकि रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया। 
Advertisement
जीसस को 70वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर जाने पर मजबूर हुए। इसके बाद ब्राजील की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई। तीसरी बार और 1975 के बाद पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत पेरू के लिए मैच का एकमात्र गोल पाओलो गोएरेरो ने 44वें मिनट में पेनाल्टी पर किया। दक्षिण अमेरिका के इस सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूनार्मेंट में उरुग्वे का बोलबाला रहा है। 
उसने सबसे अधिक 15 बार यह खिताब जीता है। इसके बाद अर्जेंटीना (14) का स्थान है। ब्राजील नौ खिताब के साथ तीसरे स्थान पर है। इस साल अर्जेंटीना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बीते संस्करण का खिताब जीतने वाले चिली की टीम को चौथा स्थान मिला। कोपा अमेरिका की शुरुआत 1916 में हुई थी।
पांचवीं बार अपनी मेजबानी में खिताब जीता ब्राजील ने
पांचवीं बार अपनी मेजबानी में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। ब्राजील ने इससे पहले 1919, 1922, 1949, 1989, 1997, 1999, 2004, 2007 में यह खिताब जीता था। ब्राजीली टीम ने 12 साल के बाद यह खिताब जीता है। उसने वेनेजुएला में आयोजित चैम्पियनशिप के फाइनल में अर्जेटीना को 3-0 से हराया था। पेरू की टीम ने 1939 में अपनी मेजबानी में पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद उसने 1975 में आखिरी बार यह खिताब जीता था। वह पांच बार तीसरे स्थान पर रहा है।
श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए आल्वेस
ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान दानी आल्वेस को 2019 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ब्राजील ने रविवार को यहां के माराकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पेरू को 3-1 से हराकर नौवीं हार यह खिताब अपने नाम किया।
Advertisement
Next Article