देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Brazil Flood: ब्राजील में इस समय भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन के रूप में भारी तबाही मचाई। सबसे ज़्यादा तबाही दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में देखी गई है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें बुरी तरह बह गईं. बाढ़ के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं।
Highlights
ब्राजील में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। हजारों लोगों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से लगभग 57 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ से कम से कम 74 लोग घायल हुए हैं।
ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से लगभग 57 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। नागरिक सुरक्षा द्वारा शनिवार को साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने 281 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया है और कम से कम 74 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय सरकार ने उन क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है जहां 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।इस बाढ़ से लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और 4,500 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में हैं।
तस्वीरों में दिख रहा है कि कुछ इलाकों में पानी छतों तक ऊपर उठा हुआ है। बचाव दल लोगों और पालतू जानवरों की तलाशी में लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की सुबह, तीव्र बारिश के कारण गुइबा झील में जल स्तर पांच मीटर बढ़ गया, जिससे राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे को खतरा हो गया।