Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहले 9 पत्नियों संग शादी कर चुके इस शख्स ने फिर जाहिर कर दी इच्छा, बताई मन की बात

रअसल, ये ब्राजील व्यक्ति उस टाइम चर्चा में छाया जब उन्होंने पिछले वर्ष एक साथ 9 लड़कियों के साथ शादी कर ली थी। दिलचस्प बात 9 पत्नियों से शादी के बाद अब ऑर्थर ने एक और इच्छा जाहिर की है, उनकी इस इच्छा की वजह से वो एक बार फिर चर्चा में हैं।

04:55 PM Apr 09, 2022 IST | Desk Team

रअसल, ये ब्राजील व्यक्ति उस टाइम चर्चा में छाया जब उन्होंने पिछले वर्ष एक साथ 9 लड़कियों के साथ शादी कर ली थी। दिलचस्प बात 9 पत्नियों से शादी के बाद अब ऑर्थर ने एक और इच्छा जाहिर की है, उनकी इस इच्छा की वजह से वो एक बार फिर चर्चा में हैं।

एक पत्नी और पति को अपने रिश्ते को कायम रखने के लिए काफी ध्यान से चलना पड़ता है। नहीं तो आये दिन दोनों लोगों के बीच अनबन की खबरें सुनते रहते हैं। मगर एक व्यक्ति ऐसा भी है जो एक दो नहीं बल्कि 9 बीवियों के साथ रहता है और वो भी खुशी-खुशी। बता दें, ये भारतीय शख्स नहीं बल्कि बल्कि ब्राजील का रहने वाला है। इस शख्स का नाम ऑर्थर ओ ऊर्सो है।
Advertisement
दरअसल, ये ब्राजील व्यक्ति उस टाइम चर्चा में छाया जब उन्होंने पिछले वर्ष एक साथ 9 लड़कियों के साथ शादी कर ली थी।  दिलचस्प बात 9 पत्नियों से शादी के बाद अब ऑर्थर ने एक और इच्छा जाहिर की है, उनकी इस इच्छा की वजह से वो एक बार फिर चर्चा में हैं। पेशे से मॉडल आर्थर ब्राजील में रहता है। आर्थर जब 9 लड़कियों के साथ शादी के बंधन में बंधा  तो इस मौके को भी उन्होंने खास नाम दिया। जी हां, आर्थर ने इसे ‘फ्री लव सेलिब्रेशन’ करार दिया था।
 
 अब ये है ऑर्थर इच्छा 
नौ पत्नियों के साथ रह रहे आर्थर ने कहा वह अपनी सभी पत्नियों के साथ बच्चे चाहते हैं। उनका कहना है अगर वो एक या दो पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा तो ये बाकी पत्नियों के लिए सही नहीं होगा। इसी कारण उन्होंने ये फैसला किया कि वो अपनी 9 पत्नियों के साथ संतान पैदा करेंगे। अब शख्स का ये फैसला ब्राजील के साथ साथ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। वहीं कई लोग तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। 
बता दें, साओ पाउलो में रहने वाले आर्थर को अलग-अलग टाइम पर एक दो से नहीं बल्कि पूरी 9 लड़कियों से प्यार हो गया तो उन्होंने सोचा किसी का दिल क्या दुखाना तो उन्होंने उन 9 की 9 लड़कियों से उनकी रजामंदी के साथ शादी कर ली।
एक पत्नी चाहती है तलाक 
शख्स की सबसे पहली वाइफ लुआना कजाकी हैं। उन्होंने इनसे पिछले साल नवम्‍बर में एक चर्च में शादी की थी। उन्होंने कैथोलिक रीति रिवाज से 9 महिलाओं से शादी की थी। उनका कहना था कि ये उनका एक विवाह के प्रति विरोध है।  हालांकि इस बीच आर्थर की एक पत्‍नी अब उनसे तलाक लेना चाहती है। अगाथा नाम की आर्थर की पत्‍नी ने कहा कि वह बहुविवाह में विश्‍वास नहीं करती हैं।
 
 
Advertisement
Next Article