FD को मैच्योरिटी से पहले तुड़वाना पड़ेगा भारी, हो जाएगा नुकसान
07:51 AM Nov 21, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
लोग FD में पैसे इसलिए लगाते हैं क्योंकि यह सुरक्षित होती है। इसमें ब्याज के साथ गारंटीड रिटर्न भी मिलता है।
FD कराने से आपको इसमें समय और ब्याज के कई ऑप्शन मिलते हैं।
बैंक और पोस्ट ऑफिस अलग-अलग समय की FD देते हैं। बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का ऑप्शन होता है।
पोस्ट ऑफिस में आप सांई से 1 से 5 साल तक की FD होती है।
कई बार लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, ऐसे में लोग अपनी FD तुड़वा सकते है। लेकिन समय से पहले FD तोड़ने पर नुकसान हो सकता है।
समय से पहले एफडी तोड़ने पर बैंक पेनल्टी लेते हैं, SBI में 5 लाख तक की FD पर 0.50% और 5 लाख से ज्यादा की एफडी पर 1% की पेनल्टी लगती है।
अगर आपको पता है कि बाद में पैसे की जरूरत होगी तो कम समय की FD बनवाएं। इससे आप जरूरत पड़ने पर या समय पूरा होते ही पैसे निकाल पाएंगे।
लंबे समय की FD हो तो उसे तोड़ने की बजाय बैंक से लोन ले सकते है। इससे आपकी बाकी FD पर ब्याज मिलता रहेगा और जरूरत के पैसे भी मिल जाएंगे।
FD करते समय अपनी जरूरतों को ध्यान में रखें और थोड़ा प्लान करके FD बनवाने से आप पैसों की जरूरत पड़ने पर नुकसान से बच सकते हैं।
Advertisement
Advertisement