W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Brett James Death: Grammy Award Winner ब्रेट जेम्स का प्लेन क्रैश में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

01:11 PM Sep 19, 2025 IST | Arpita Singh
brett james death  grammy award winner ब्रेट जेम्स का प्लेन क्रैश में निधन  संगीत जगत में शोक की लहर
Advertisement

Brett James Death: प्रसिद्ध गीतकार और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता Brett James का निधन विमान दुर्घटना में हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके थे।

Brett James Death

Brett James Death
Brett James Death

Brett James ने कई लोकप्रिय गाने लिखे। उनका जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएं और योगदान संगीत की दुनिया में लंबे समय तक याद किए जाएंगे।

कैसे हुआ हादसा?

Brett James Death
Brett James Death

यह दुखद हादसा 18 सितंबर को नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेट जेम्स जिस विमान में सफर कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस विमान में तीन लोग सवार थे और अफसोस की बात यह है कि हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी।

ब्रेट जेम्स को कई पुरस्कार और सम्मान मिले थे। वे न सिर्फ एक प्रतिभाशाली गीतकार थे, बल्कि दूसरों को भी प्रोत्साहित करने में वह सबसे आगे थे।

सोशल मिडिया पर सैलेब्स ने दी श्रद्धाजंलि

Brett James Death
Brett James Death

कंट्री सिंगर जस्टिन एडम्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि ब्रेट ने उनके करियर की शुरुआत में जो मदद की, वह कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने ब्रेट की दयालुता और प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि उनका जाना संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''एक महान शख्सियत का निधन। ब्रेट न सिर्फ प्रतिभाशाली थे, बल्कि बेहद दयालु इंसान भी थे। उन्होंने मेरे करियर की शुरुआत में हमेशा हौसला बढ़ाया। उनका यह सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता।''

Fans Reaction

कई अन्य कलाकार और फैंस भी अपने भावनात्मक संदेश साझा कर रहे हैं।

ब्रेट जेम्स के गीतों ने कंट्री म्यूजिक की पहचान को और मजबूत किया। 'जीसस, टेक द व्हील,' 'ब्लैस्ड,' 'वेन द सन गोज डाउन,' 'द ट्रूथ,' और 'काऊ बॉय' जैसे हिट गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

उन्होंने 500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें से 27 गाने चार्टबस्टर रहे।

--आईएएनएस

Also Read: Friday OTT releases 19 Sep: इस फ्राइडे OTT पर रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज़, देखें लिस्ट,

Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×