Bridal Lehenga Designs: होने वाली दुल्हन के लिए परफेक्ट है ये लहंगे, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स जो देंगे दुल्हन को रॉयल लुक
Bridal Lehenga Designs: हर दुल्हन का सपना होता है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे, ऐसा लुक जो सबकी नजरों में बस जाए। अगर आप भी अपने बिग डे के लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश में हैं, तो अब समय है कुछ नया और रॉयल ट्राई करने का। ब्राइडल लेहंगा डिजाइंस के ये लेटेस्ट ट्रेंड्स आपके लुक में निखार लाएंगे और देंगे आपको एक शाही, ट्रेंडी और ग्रेसफुल अंदाज। इन डिजाइन्स की खासियत है उनका मॉडर्न टच और पारंपरिक एलीगेंस, जो हर दुल्हन को बनाते हैं बिल्कुल यूनिक और स्पेशल। आज हम आपके लिए कुछ ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट डिज़ाइन लाये है, जो आपको परफेक्ट लुक देंगे।
Bridal Lehenga Designs: देखें लहंगे के लेटेस्ट डिजाइन्स जो देंगे दुल्हन को रॉयल लुक
1. Rajasthani Bridal Lehenga
शादी के इस सीजन में दुल्हनों के मन को राजवाड़ा लहंगा खूब भा रहा है। मोती, शीशे, जर्किन, पर्ल, डोरी वर्क, नल्की, फिगर आर्ट, जरदोजी, सिल्क प्रिंट, पोजिशन आर्ट से तैयार ये लहंगे रजवाड़ा अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनकी कीमत भी अच्छी खासी है।
2. Zari Work Red Bridal Lehenga
हाथ से बुने हुए ऐसे जरी वर्क के लहंगे भी रॉयल और ट्रेडिशनल लगते हैं। खासतौर से ब्राइड्स के लिए तो ये परफेक्ट हो सकते हैं।
3. Gota Patti Bridal Lehenga
गोटा पत्ती वर्क वाले लहंगे की डिजाइन्स भी इन दिनों ब्राइडल कलेक्शन में ट्रेंड कर रही हैं। खासतौर से ऐसे पैच वर्क लहंगे ब्राइड्स की पहली पसंद हैं।
4. Banarasi Bridal Lehenga
एकदम ही रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसा वाला बनारसी लहंगा बेस्ट लगेगा। बनारसी लहंगे अपने आप में ही पूर्ण होते हैं, इनके साथ ब्राइड्स सिंपल ब्लाउज और ज्वेलरी स्टाइल करें।
5. Sequence Bridal Lehenga
हैवी सीक्वेन वर्क वाला ये ऑम्ब्रे पैटर्न का लहंगा तो हर दुल्हन का ड्रीम लहंगा है। इस तरह के लहंगे भी फिर से ट्रेंड में हैं, पेस्टल कलर के साथ डार्क वाले यूनिक कॉम्बेशन में आप भी अपना ड्रीम लहंगा बनवा सकती हैं।
Also Read: Trend में हैं ये पैटर्न! 5 Gorgeous Back Hand Bridal Mehndi Designs जो हर लहंगे के साथ करेंगी Match