Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bridal Makeup Looks : ट्रेंड में हैं ये 5 ब्राइडल मेकअप लुक्स, आप भी करें ट्राई

06:31 AM Nov 19, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

हर साल शादी के नए-नए ट्रेंड मार्केट में आते हैं। इसी तरह से मेकअप के भी ट्रेंड समय-समय पर बदलते रहते हैं।

इस साल अगर आपकी भी शहनाई बजने वाली है और किसी की जीवनसंगिनी बनने वाली हैं, तो आपको मेकअप ट्रेंड के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

इंडियन ब्राइड्स आजकल काफी लाइट मेकअप लुक पसंद कर रही हैं। इसके देखते हुए कई तरह के मेकअप लुक्स का ट्रेंड निकल पड़ा है।

बोल्ड ब्राइडल मेकअप लुक

अगर आप ट्रेडिशनल इंडियन मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो आपको इस तरह के बोल्ड मेकअप लुक को चुनना चाहिए। ये बहुत ही प्यारा लगता है।

पीची मेकअप लुक

आजकल लड़कियां लाइट मेकअप करना पसंद करती हैं। खास बात है कि लोग शादी के दिन भी इन मेकअप को अपनी इंस्पिरेशन बना रहे हैं। अगर आप भी लाइट मेकअप करना चाहती हैं, तो पीची ब्राइडल मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

नोमेकअप ब्राइडल लुक

सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन आजकल बहुत ही दुल्हनों की पहली पसंद ये नोमेकअप लुक है। इसमें एक सिंपल और लाइट बेस से मेकअप की शुरुआत की जाती है। साथ में बहुत ही लाइट शेड की पिंक या पीच मैट लिपस्टिक लगाई जाती है।

न्यूड ब्राइडल मेकअप

आजकल का सबसे बड़ा ट्रेंड है न्यूड ब्राइडल मेकअप। अगर आपको भी न्यूड मेकअप से प्यार है, तो अपने स्पेशल डे पर आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

मैट फिनिश ब्राइडल मेकअप लुक

ये मेकअप लुक हर तरह के स्किन टोन के लिए बेस्ट है। इसमें मैट फिनिश के साथ बेस मेकअप किया जाता है। साथ में न्यूड और लाइट कलर की लिपस्टिक लुक में जान डालने का काम करती है।

Advertisement
Next Article