आजकल दुल्हनों को पसंद आ रही है ये लेटेस्ट मेहँदी डिज़ाइन, मिलेगा परफेक्ट लुक
Bridal Mehndi Designs: शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इस वेडिंग सीजन कई लड़कियां दुल्हन बनने को तैयार हैं। शादी हर किसी के जीवन का बेहद खास पल होता है। यह दिन पूरी जिंदगी याद रखने वाला दिन है, जिसे लोग हर कीमत तक खास बनाने की कोशिश करते हैं। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास है।
हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी तक लड़कियां हर चीज की खास तैयार करती हैं। शादी के मौके पर मेहंदी का भी खास महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जिसे इस वेडिंह सीजन हर ब्राइड को जरूर ट्राई करना चाहिए।
Bridal Mehndi Designs: आजकल दुल्हनों को पसंद आ रही है ये लेटेस्ट मेहँदी डिज़ाइन
1. Rajasthani Bridal Mehndi Designs
राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी सिर्फ हाथों की सजावट नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की भावनाओं, परंपराओं और उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक होती है। इसमें हाथी, मोर, फूल, किले और मंडप जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं, जो मेहंदी को खास और शाही बना देते हैं।
2. Jaal Mehndi Designs
जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचता है।
3. Floral Mehndi Designs
हाथों के पीछे लगने वाले मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होते हैं और हर महिला के पसंदीदा होते हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।
4. Back Hand Mehndi Designs
आप ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया गया है।
5. More Mehndi Designs
इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस ने काफी धूम मचाई है। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाता है बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।