टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दूल्हा वरमाला के बीच डगमगाने लगा तो दुल्हन ने किया शादी इंकार और फिर हुआ कुछ ऐसा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

12:02 PM Feb 22, 2020 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। दरअसल यहां पर एक दुल्हन ने शादी करने से बारात लेकर आए दूल्हे को मना कर दिया। जैसे ही इस लड़के-लड़की की वरमाला होने का समय हुआ उस दौरान लड़का लडख़ाने लगा और दुल्हन ने दूल्हे को इस तरह डगमगाते देखा तो दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन के मना कर देने के बाद वहां पर मारपीट शुरू हो गई। 
लेकिन इस दौरान दूल्हे का पिता और वहां मौजूद बाराती मौका देखकर वहां से भागने में कामयाब हो गए,जबकि दूल्हे के भाई और भाभी को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। 
ये मामला मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़ बराल गांव का बताया जा रहा है। गांव में रहने वाले राजपाल की बेटी मुनेश की शादी सिसौली गढ़ गांव प्रमानंद के बेटे अमित कुमार के साथ फिक्स हुई। 21 फरवरी के दिन ये फैमिली दुल्हन के गांव में बारात लेकर पहुंचे थे।
लड़की वालों ने बारात को नाश्ता करवाया और चढ़त के बाद जब दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़ा तब उसके पैर डगमगा रहे थे,इस बीच दुल्हन को शक हो गया। जिसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के परिवार वालों का यह आरोप है कि दूल्हा शादी में एक लाख रुपए की मांग भी कर रहा था। जिसके बाद दोनों परिवार वालों के बीच बहुत कहासुनी भी हुई। दुल्हन के शादी से इंकार कर देने के बाद मारपीट हुई तब मौके पर गांव के काफी सारे लोग पहुंच गए और बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। 
दूल्हे को बंधक बनाया
वैसे तो मौका देख शादी समारोह से दूल्हे का पिता और बाराती वहां से भाग गए थे। लेकिन लड़की वालों ने दूल्हे और उसके भाई-भाभी को वहीं बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे और उसके भाई-भाई को छोडऩे के  लिए कहा,लेकिन घरवालों ने उन्हें छोडऩे से साफ मना कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी के खर्च के लेन-देन पर समझौते की बात अभी जारी है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article