देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
अपनी शादी में कमाल का डांस करती दिखी दुल्हन, वीडियो देख लोगों ने जमकर की तारीफ
07:00 PM Jul 20, 2024 IST | Simran Sachdeva
Bride video viral : शादी का दिन दुल्हा और दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। हर कोई शादी को अपने तरीके से करता है और कई फंक्शन रखें जाते हैं जो दुल्हा-दुल्हन समेत मेहमानों और घर वालों के लिए भी यादगार रह सकें। इसके अलावा शादी में अब दूल्हा या दुल्हन का डांस करना ट्रेंड सा बन गया है, जिसकी वीडियो अक्सर वायरल हो जाती है। दुल्हन की एंट्री हो या जयमाला की वीडियो (Bride video viral) , लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में अब एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें दुल्हन कमाल का डांस करती हुई नज़र आ रही है।
Advertisement
सहेलियों के साथ किया डांस
View this post on Instagram
Courtesy : @shivangitanwarofficiaal
Advertisement
ये वीडियो (Bride video viral) सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवांगी तंवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ सेम टू सेम स्टेप्स कर रही है। इसके साथ ही लाल जोड़े में नज़र आ रही दुल्हन की अदाओं के लोग भी दीवाने हो रहे हैं। वो डांस करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं, डांस करते हुए दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ एंजॉय करती हुई दिख रही है।
Advertisement
वीडियो पर एक करोड़ से ज्यादा व्यूज
वायरल हो रही इस वीडियो (Bride video viral) को करीब 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट में दुल्हन के डांस परफॉर्मेंस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आपने बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल डांस किया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ससुराल वालों को चेतावनी दे रही हैं।
Advertisement

Join Channel