टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bridgestone ने भारत की अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा, 2024-26 में जताई इतने प्रतिशत राजस्व की उम्मीद

01:46 PM Apr 10, 2024 IST | Yogita Tyagi

Bridgestone: जापान की टायर विनिर्माण कंपनी ब्रिजस्टोन को भारत में 2024 से 2026 के बीच राजस्व में 25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। भारत कंपनी का वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक हिरोशी योशिज़ेन ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘आज हमारे कुल वैश्विक खंड में से भारत में व्यवसाय का आकार सीमित है। हालांकि, यह वैश्विक स्तर पर हमारा सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। इसलिए भारत में रणनीतिक तौर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।’’

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य अपनी स्थिति को मजबूत करना

 

 

उन्होंने कहा कि ब्रिजस्टोन पहले से ही भारत में यात्री वाहन टायर के ‘आफ्टरमार्केट’ खंड में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अग्रणी है और कंपनी का लक्ष्य अपनी स्थिति को और मजबूत करना है। ब्रिजस्टोन में भारत के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी राजर्षि मोइत्रा ने भारत में वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर ब्रिजस्टोन इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी राजर्षि मोइत्रा ने कहा, ‘‘पिछले साल 2023 हमारा राजस्व नौ प्रतिशत बढ़ा और 2024 से 2026 के बीच हमें अपना राजस्व कुल 25 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।’’

ब्रिजस्टोन इंडिया आंकड़े साझा नहीं करता

ब्रिजस्टोन इंडिया सार्वजनिक रूप से अपने राजस्व आंकड़े साझा नहीं करता है। मोइत्रा ने कहा कि इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में बाजार में गिरावट आई है। हालांकि उम्मीद है कि साल की दूसरी छमाही में बाजार फिर से 4.5-5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article