नवरात्रि में घर लाएं इनमें से कोई एक चीज, फिर कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
वरात्रि का पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है।
09:06 AM Mar 29, 2022 IST | Desk Team
नवरात्रि का पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान कुछ चीजें घर लाई जाएं तो माता रानी जरूर प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।
Advertisement
मोर पंख– शास्त्रों में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। लॉकर के पास मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। ये नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है।
केले का पौधा– नवरात्रि में केले का पौधे घर में लाना चाहिए। इसे घर के आंगन में लगाएं और पूजा करने के बाद इस पर रोजाना जल चढ़ाएं। गुरुवार के दिन इस पर दूध भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की दिक्कत नहीं रहती है।
चंदन की अगरबत्ती-इन नवरात्रों में अपने घर चंदन की अगरबत्ती ले आएं, सुबह शाम पूजा के समय चंदन की अगरबत्ती को जलाएं।
बड़ का पत्ता-आपके घर के आसपास बड़ का वृक्ष हो तो उसका एक पतता ले आएं। अब इस पत्ते पर हल्दी से स्वासितक बनाएं ओर मां दुर्गा के पास ही पत्ते को भी रख दें।
Advertisement