Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी।

07:47 PM Feb 20, 2022 IST | Desk Team

ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी।

ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी। शाही महल ने एक सूचना में कहा है कि महारानी को कोविड-19 के कारण सर्दी जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। 95 साल की महारानी अभी अपने विंडसर पैलेस में ही हैं औऱ अगले कुछ दिनों तक सिर्फ सामान्य कामकाज ही करेंगी। शाही महल का कहना है कि महारानी चिकित्सीय सेवाएं लेती रहेंगी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही कामकाज करेंगी। वो कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगी।
Advertisement
प्रिंस चार्ल्स ने कोविड संक्रमित होने से दो दिन पहले महारानी एलिजाबेथ से विंडसर कैसल में मुलाकात की थी। संक्रमित होने से पहले प्रिंस चार्ल्स ने लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों से मुलाकात की थी। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के काम का सम्मान करने के लिए संग्रहालय में स्वागत समारोह में प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला ने चांसलर ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद से मुलाकात की थी। क्लेरेंस हाउस के अनुसार, कैमिला कोविड टेस्ट में निगेटिव पाई गई हैं।
1952 में एलिजाबेथ द्वितीय ने संभाली थी ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी
दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी का स्वास्थ्य तब से सुर्खियों में है, जब उन्होंने पिछले अक्टूबर में अस्पताल में एक रात बिताई थी और उसके बाद उनके डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। साल 1952 में एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी। उन्होंने साल 2002 में ब्रिटिश के राज सिंहासन पर अपने 50 साल पूरे करने का जश्न मनाया था।
इसी महीने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा था कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर ‘डचेज ऑफ कॉर्नवाल’ कैमिला महारानी होंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राष्ट्र के नाम अपने ‘प्लेटिनम जुबली’ संदेश में कैमिला का समर्थन किया और शाही घराने के भविष्य को आकार दिया। महारानी ने अपनी ‘इच्छा’ जताते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ के रूप में जाना जाएगा।
Advertisement
Next Article