W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

J&K में हुए BSF जवान घायल, पाक रेंजर कर रहे थे गोलीबारी

09:17 AM Nov 09, 2023 IST | Nikita MIshra
j amp k में हुए bsf जवान घायल  पाक रेंजर कर रहे थे गोलीबारी
Advertisement

जम्मू कश्मीर से आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लेकर जम्मू कश्मीर के हर कोने में जवानों के घायल होने की तादाद बढ़ती जा रही है। इस बीच जम्मू कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई जहां पर पाक रेंजरों की गोलीबारी के चलते बीएसएफ जवान घायल हो गए।

देर रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद सीमा सुरक्षा बलका एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि घायल जवान को रात करीब एक बजे वहां लाया गया था।
Advertisement

पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की

जम्मू में बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान रेंजर्स को संघर्षविराम उल्लंघन और उनकी चौकियों पर अकारण गोलीबारी का करारा जवाब दिया। बीएसएफ, जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, "8 से 9  नवंबर 2023 की रात के दौरान, पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। विवरण इस प्रकार है...।" पाकिस्तानी बलों द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी किए जाने से स्थानीय लोग घबरा गए और घर के अंदर ही रहे।
Advertisement

आतंकवादी से बरामद किए गए  हथियार और गोला-बारूद

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है । कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाश जारी है।"
Advertisement
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×