अमृतसर: BSF कर्मी ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, पांच जवानों को मारकर खुद की आत्महत्या
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ की मेस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक जवान ने जोरदार फायरिंग कर दी है। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई।
01:46 PM Mar 06, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ की मेस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक जवान ने जोरदार फायरिंग कर दी है। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई। घटना रविवार 6 मार्च की है। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
Advertisement
बीएसएफ ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
जानकारी के मुताबिक, फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे को दी मेट्रो की सौगात, जानिए टिकट की कीमत और अन्य संबंधित जानकारियां
गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई
बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।
गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घरवालों को भी जानकारी दी गई है।
Advertisement