टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बसपा के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

06:49 PM Oct 30, 2023 IST | Rakesh Kumar

मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था। बसपा विधायक की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक
प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है। विधायक अंसारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। बताया गया कि वह तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में ही उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article