टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BSP का सीएम योगी पर निशाना - अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेकर, 'मिस्टर क्लीन' बने रहे है आदित्यनाथ

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सौहार्द को ‘‘मटियामेट’’ कर देश को पांच दशक पीछे धकेल दिया है।

01:13 PM Mar 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सौहार्द को ‘‘मटियामेट’’ कर देश को पांच दशक पीछे धकेल दिया है।

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सौहार्द को ‘‘मटियामेट’’ कर देश को पांच दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांट देगी। 
Advertisement
बलिया जिले के बिल्थरारोड में शुक्रवार की शाम को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाजीपुर से बसपा के सांसद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे स्वयं वापस लेकर ‘‘मिस्टर क्लीन’’ बन रहे हैं । 
अंसारी ने कहा, ”योगी जी बोलते हैं कि उनकी सरकार में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, लेकिन खुद अपने और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दर्ज मुकदमों को वापस ले रहे हैं। यह सामाजिक व संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है।” 
Advertisement
Next Article