W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बजट 2024 : जानें, इस बजट में कौन सी चीजें हुईं सस्ती और महंगी

04:30 PM Jul 23, 2024 IST | Saumya Singh
बजट 2024   जानें  इस बजट में कौन सी चीजें हुईं सस्ती और महंगी
Advertisement

बजट 2024 : कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। यह सीतारमण का लगातार सातवां बजट है, जिसमें रोजगार, कौशल विकास, कृषि और विनिर्माण सहित कई क्षेत्रों पर फोकस करते हुए 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए रोडमैप है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का 2014 के बाद से लगातार 13वां बजट है। जिसमें कई चीजें सस्ती तो कई चीजें महंगी हुई है।

Highlight : 

  • इस बजट के बाद कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
  • सोने और चांदी के दामों में होगी कटौती
  • 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई और 2 पर बढ़ाई

जानें, कौन सी वस्तुएं सस्ती और महंगी हुई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया जिसमें सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोना, चांदी तथा अन्य कीमती धातुओं के साथ-साथ आयातित मोबाइल फोन, कुछ कैंसर की दवाएं और चिकित्सकीय उपकरण भी सस्ते होने की उम्मीद है। सस्ती और महंगी होने वाली वस्तुओं की सूची इस प्रकार है-

क्या होगा सस्ता---

  • सोना
  • चांदी
  • इंपोर्टेड ज्वैलरी
  • प्लेटिनम
  • मोबाइल फोन
  • कैमरा लैंस
  • बिजली की तारें
  • एक्सरे मशीन
  • चमड़े से बनी चीजें
  • कोपर
  • स्टील
  • मछली का भोजन
  • पेट्रोकेमिकल
  • पीवीसी फ्लेक्स बैनर
  • स्मार्टफोन और फोन के चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15% किया गया है।
  • सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी को को घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • सोलर पैनल और उसके निर्माण के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में कटौती की गई।
  • कैंसर की 3 दवाइयां भी सस्ती हुई हैं। इन पर से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।

क्या होगा महंगा ---

  • लेबोरेट्री कैमिकल्स
  • सुपारी
  • प्लास्टिक प्रोडक्ट
  • सोलर ग्लास
  • अमोनियम नाइट्रेट पर 10 प्रतिशत सीमा शुल्क बढ़ाया गया।
  • गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्क बढ़ाया गया।
  • हवाई जहाज से सफर करना महंगा कर दिया गया है।
  • सिगरेट को भी महंगा कर दिया गया है।
  • पीवीसी- इंपोर्ट को कम करने के लिए 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत का बढ़ोतरी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×