W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बजट 2025-26: 15 लाख तक की आय पर कर लाभ, शहरी खपत में वृद्धि की उम्मीद

सरकार ने 15 लाख तक की आय पर कर लाभ की योजना बनाई, शहरी क्षेत्रों में खपत बढ़ेगी

10:31 AM Jan 08, 2025 IST | Rahul Kumar

सरकार ने 15 लाख तक की आय पर कर लाभ की योजना बनाई, शहरी क्षेत्रों में खपत बढ़ेगी

बजट 2025 26  15 लाख तक की आय पर कर लाभ  शहरी खपत में वृद्धि की उम्मीद
Advertisement

नई आयकर नीतियों में बदलाव करने पर विचार

केंद्र सरकार आगामी बजट 2025-26 में सालाना 15 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण कर लाभ पेश किए जाने की संभावना है। इन उपायों से डिस्पोजेबल आय में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे शहरी क्षेत्रों में खपत बढ़ेगी, जहां अधिकांश करदाता रहते हैं। सूत्रों से पता चलता है कि सरकार वित्त वर्ष 2020-21 में शुरू की गई नई आयकर नीतियों में बदलाव करने पर विचार कर रही है, जिसने अपनी सरल संरचना और नियमित संवर्द्धन के कारण लगभग 70% करदाताओं को आकर्षित किया है। बजट 2025-26, 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा।

आयकर अधिनियम की समग्र समीक्षा की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में बजट पेश करने वाली हैं। पिछले बजट 2024-25 में वित्त मंत्री ने आयकर अधिनियम की समग्र समीक्षा की घोषणा की थी, वी.के. गुप्ता की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। यह समिति 2025-26 के बजट से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

भारत की विकास दर घटकर 6.5 प्रतिशत

भारत की आर्थिक वृद्धि दर में कुछ महीनों में मंदी दर्ज की गई हैं, जिसे एशियाई डेवलपमेंट बैंक (ADB) भारत की विकास दर घटाकर 6.5 प्रतिशत का अनुमान लगाया हैं, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आर्थिक विकास की दर घटाकर 6.6 प्रतिशत का अनुमान लगाया हैं। पहले भारत की आर्थिक विकास दर अनुमान 7 प्रतिशत थी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×