टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कम बजट में विदेश यात्रा! ₹30,000 में होने वाले ये International Trips बनेंगे सबसे यादगार

05:29 PM Nov 19, 2025 IST | Kajal Yadav
Budget International Trips Under ₹30,000 (Source: social media)

Budget International Trips Under ₹30,000: आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे खूबसूरत विदेशी जगहों के बारे में, जहां आप अपने बजट के अनुसार घूम सकते हैं। क्या आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं, लेकिन इस बात से परेशान हैं कि आपका बजट बहुत कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख के द्वारा जानिए कुछ ऐसे शानदार इंटरनेशनल वेकेशन स्पॉट, जहां आप 30 हजार के बजट में आसानी से घूम सकते हैं। इन देशों में आप खाने-पीने से लेकर, रहने तक का खर्चा 30 हजार में कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वो कौन सी जगह है, जो आपके ट्रिप को और भी मजेदार बनाएंगी।

Advertisement

Budget International Trips Under ₹30,000: अपने बजट में घूमें ये बेस्ट प्लेस

1. भूटान - Bhutan

भूटान (Source: social media)

भूटान एक शानदार पर्यटन स्थल है। जिसे 'थंडर ड्रैगन की भूमि' और 'ड्रुक यूल' के नाम से जाना जाता है। यह अपनी सुंदरता और प्राकृतिक चमत्कारों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। भारतीय पर्यटक यहां बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। आपको यहां मनमोहित करने वाले मठ, किले और सुंदर-सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिल जाएंगे।

2. मिस्र -Egypt

मिस्र (Source: social media)

मिस्र एक ऐसा समृद्ध संस्कृति और इतिहास देश है। जहां पर्यटकों के आकर्षण के लिए नील घाटी में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, साथ ही यहां कई मस्जिद और पिरामिड, मंदिर भी मौजूद हैं। जहां आप यात्रा के दौरान घूम सकते हैं।

3. हांगकांग - Hong Kong

हांगकांग (Source: social media)अगर आप अपने बजट को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं, तो हांगकांग भी काफी अच्छी जगह है। अपनी अंतरराष्ट्रीय खरीदारी स्थलों में से एक, हांगकांग अपने मस्ती भरे माहौल के कारण बच्चों की पसंदीदा जगह है। इस देश में आपको वास्तुशिल्प स्थलों के साथ-साथ बीच-बीच में खड़े स्ट्रीट फूड स्टॉल भी देखने को मिल जाएंगे।

4. म्यांमार - Myanmar

म्यांमार (Source: social media)

म्यांमार अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कई पार्कों और झीलों के कारण फेमस है। म्यांमार कई यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, क्योंकि ये देखने में बेहद खूबसूरत है। हालांकि यह भारत से घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। जिसकी वजह से यहां भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा देखे जाते हैं।

5. थाईलैंड - Thailand

थाईलैंड (Source: social media)

थाईलैंड अपने समुद्र तटों, शानदार शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और मंदिरों और पार्टी प्लेसेस के लिए जाना जाता है। यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। दुनियाभर से सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए थाईलैंड आते हैं। यहां की नाइटलाइफ और किफायती डेस्टिनेशन लोगों को काफी पसंद आती है। साथ ही यहां का टेस्टी खाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

6. वियतनाम - Vietnam

वियतनाम (Source: social media)

वियतनाम अपने समुद्र तटों, नदियों और बौद्ध पैगोडा के लिए जाना जाता है। यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। यह दिखने में इतना आकर्षक है कि लोग इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए जरूर आते हैं। यहां रहने और खाने का खर्चा भी कम लगता है। इसलिए यहां कम बजट वाले लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए आते हैं।

Also Read: बर्फ की चादर में लिपटी भारत की ये 5 जगहें बनेंगी आपकी बेस्ट Winter Destination

Advertisement
Next Article