टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पैसों से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार को गणेश जी को लगाएं इस चीज का भोग

हिंदू धर्म में कुछ भी शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है

07:02 AM Nov 20, 2019 IST | Desk Team

हिंदू धर्म में कुछ भी शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है

हिंदू धर्म में कुछ भी शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है बिना गणेश पूजन के किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत नहीं होती है,इसलिए गणेश जी को मंगलकर्ता और विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। वैसे तो सप्ताह के सभी दिन भगवान की पूजा की जाती है।
Advertisement
लेकिन बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का माना जाता है। इसलिए इस दिन गणेश पूजन का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य करने से पहले अगर भगवान गणेश जी की पूजा कर ली जाए तो सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। 
देवता भी अपने कार्यों की बिना किसी विघ्र से पूरा करने के लिए गणेश जी की अर्चना सबसे पहले करते हैं। क्योंकि देवगणों ने स्वयं उनकी अग्रपूजा का विधान बनाया है। तो आइए जानते हैं कैसे करें बुधवार के दिन भगवाग गणेश की पूजा…

इस तरह से करें पूजा…
बुधवार के दिन गणेश जी को सबसे पहले सिंदूर चढ़ाएं। मान्यता है गणपति को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियों का निवारण हो जाता है।
बुधवार के दिन गाय को हरी घास भी खाने के लिए दें। ऐसा करने से गणपति की कृपा आप पर बनी रहेगी।
यदि आपके ऊपर भी बुध दोष का प्रभाव है तो ऐसे में आपको सबसे पहले हाथ की छोटी उंगली में पन्न रत्न पहनना चाहिए। इसे पहनने से पहले एक बार ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।  
बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को मुंगदाल दान करना शुभ होता है। इससे आपको बुध दोष से छुटकारा मिलेगा।
ये तो आप जानते ही हैं कि गणेश जी को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं। यदि आप बुधवार के दिन गणपति को मोदक का भोग लगाते हैं तो इससे आपका बुध ग्रह दोष दूर होगा। साथ ही पैसों की हो रही तंगी दूर होगी। 
Advertisement
Next Article