टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पुष्कर मेले का आकर्षण बना 15 करोड़ का ये भैंसा,खाता है काजू-बादाम

भारत जितना ज्यादा अनोखा है उतने ही अलग यहां रंग हैं। क्योंकि यही वो जगह है जहां पर आपको हर कोने-कोने से एक से बढ़कर एक मजेदार और दिलचस्प किस्से सुनने को मिल जाएंगे।

10:25 AM Nov 07, 2019 IST | Desk Team

भारत जितना ज्यादा अनोखा है उतने ही अलग यहां रंग हैं। क्योंकि यही वो जगह है जहां पर आपको हर कोने-कोने से एक से बढ़कर एक मजेदार और दिलचस्प किस्से सुनने को मिल जाएंगे।

भारत जितना ज्यादा अनोखा है उतने ही अलग यहां रंग हैं। क्योंकि यही वो जगह है जहां पर आपको हर कोने-कोने से एक से बढ़कर एक मजेदार और दिलचस्प किस्से सुनने को मिल जाएंगे। यही करण है कि भारत दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान स्थपित करने में अव्वल है। खैर,अब जरा आते हैं असल मुद्दे पर…
Advertisement
इन दिनों राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पशु मेले की रौनक जोरों-शोरों पर है। दिलचस्प बात यह है कि मेले में मुर्रा नस्ल का 15 करोड़ रुपए का एक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जोधपुर से इस भैंसे को दूसरी बार पुष्कर मेले में प्रदर्शन के लिए लाया गया है। बता दें कि राजस्थान के पुष्कर में लगने वाला पशु मेला पूरे भारत में बहुत प्रसिद्घ है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि यहां पर आपको अनेकों किस्म के जानवार देखने को  मिल जाएंगे। 
15 करोड़ कीमत वाला यह भैंसा पुष्कर मेले में लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इतना ही नहीं मेले में इस भैंसे को देखने वालों की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई है। भैंसे का नाम भीम है। 6 वर्षीय इस भैंसे का वजन करीब 1300 किलोग्राम है। इस भैंसे की ऊंचाई करीब 6 फीट और लंबाई 14 फीट है।  इस उम्र में ही इस भैंसे ने अपने हम उम्र दूसरे भैंसों से काफी बड़ा कद-काठी हासिल कर लिया है।
भीम का एक लाख रुपए मासिक खर्च
भैंसे को लेकर जोधपुर के जवाहर जाल जांगिड़ अपने बेटे  अरविंद के साथ पुष्कर मेले में सोमवार के दिन पहुंचे। अरविंद ने बताया कि भीम के रखरखाव साथ ही खुराक पर हर महीने करीब एक लाख रुपए खर्च होते हैं। क्योंकि भी रोजाना एक किलो घी,आधा किलो मक्खन,दो सौ ग्राम शहद,25 लीटर दूध,काजू-बादाम खाता है। इसके अलावा भीम की एक किलो सरसों के तेल की मालिश की जाती है। 
मालिक नहीं बेचना चाहता अपना भीम
भीम के मालिक अरविंद ने दावा किया है कि इसे खरीदने के लिए 2016 में सर्वप्रथम 60 लाख रुपए की बोली लगी थी जो धीरे-धीरे बढ़कर करीब 15 करोड़ रुपए पहुंच गई। लेकिन उन्होंने कभी भी भीम को बेचने के  बारे में सोचा नहीं है। 
Advertisement
Next Article