Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Actress Rape Case: मुंबई में शादी का झांसा देकर अभिनेत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

03:10 AM Sep 14, 2022 IST | Shera Rajput

मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर 24 वर्षीय अभिनेत्री से मिला था। पीड़ित अभिनेत्री कुछ तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है।
अधिकारी के मुताबिक उन्होंने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे। समय के साथ वे एक-दूसरे के करीब हो गए।
पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी (एफआईआर) के हवाले से कहा, “आदित्य अजय कपूर ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए।”
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने आवास पर और गोवा में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, “जब अभिनेत्री ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे। जब उसने मना किया, तो उसने गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता के माता-पिता के फोन नंबरों पर अश्लील संदेश भेजे और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।”
कपूर को दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Advertisement
Next Article