W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बड़े भाई को फंसाने के लिए छोटे ने मारी खुद के पैर में गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

02:12 PM May 05, 2026 IST | Rohit Singh
बड़े भाई को फंसाने के लिए छोटे ने मारी खुद के पैर में गोली  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Bulandshahr Men Shot Himself Viral

Bulandshahr Men Shot Himself Viral : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाली घटना घटी. इस घटना की फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति झगड़े के दौरान खुद को पैर पर गोली मार रहा है. इस घटना पर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है. लोग अलग अलग कमेन्ट इसे लेकर दे रहे हैं.

Advertisement

Bulandshahr Men Shot Himself Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बता दें, यह मामला बुलंदशहर का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने खुद अपने पैर में ही गोली मार ली. viral video में देखा जा सकता है, काली टीशर्ट में हाथ में गन लहराए लगातार घर के अहाते में पर इधर उधर घूम रहा है. वह लगातार खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा है. जब यह घट रही है तभी एक व्यक्ति जिसकी शक्ल दिखाई नहीं देती वह कैमरे से इसे शूट कर रहा है ताकि सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सके.

Advertisement

बन्दूक पकडे व्यक्ति लगातार गोली चलाने की बात करता है, और लास्ट में खुद के पैर पर गोली मार देता है. यह वीडियो अलग अलग यूजर्स द्वारा वायरल की जा रही है. बताया जा रहा है कि खुद पर गोली चलाने वाले का नाम विक्रम सोलंकी है. और यह पूरा विवाद प्रॉपर्टी डिस्प्यूट को लेकर चल रहा है.

Advertisement

UP Crime News: धरारी गांव का मामला

बता दें, मामले बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी का बताया जा रहा है. सोमवार की शाम प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई जिसका नाम विक्रम सोलंकी बताया जा रहा है उसने अपने बड़े भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद अपने पांव में गोली मार ली. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस इस घटना की शुरूआती जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार धरारी गांव निवासी मिथुन सोलंकी का रियल एस्टेट और ट्रेवल्स का कारोबार है. वर्तमान में वह परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं और उनका एक ऑफिस खुर्जा में ढाकर मोड़ पर है. सोमवार शाम को उसमें और उसके छोटे भाई में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान मिथुन सोलंकी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया. जिसके बाद अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया. गोली मारकर खुद को घायल करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोग इसे खून के झूठे रिश्ते में फरेब से जोड़ कर देख रहे हैं तो कई इसे झूठे केस में अपनों को फंसाए जाने के उदाहरण से जोड़ कर देख रहे हैं. बहरहाल, इस वीडियो के सामने आने से मामला जरूर खुल गया है. हालांकि पंजाब केसरी उक्त घटना की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें - Met Gala 2026 में Katy Perry ने खुद को लगाई आग? क्या है Social Media पर Viral हो रहे इस वीडियो का सच

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×