पलंग पर पड़ा मिला BJP नेता विनोद चौधरी का शव, बुलंदशहर में किलर्स ने की गला रेतकर हत्या
Bulandshahr Murder Case: देश में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे सरेआम अपराध कर रहे हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवाल देर रात को बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की हत्या कर दी गई। 49 वर्षीय भाजपा नेता विनोध चौधरी का शव खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा मिला। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Former Chief Murder Case: नौकर के साथ रहता था विनोद
विनोद चौधरी खुर्जा और जेवर से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। बता दें, यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र जाहिदपुर कला गांव की है। विनोद जाहिदपुर में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी-बच्चे दिल्ली में रहते थे। अकेले होने की वजह से हत्यारे आसानी उनके घर में घुस गए और उनकी हत्या कर दी।
Bulandshahr Crime News: पुलिस को पुरानी रंजिश का शक
विनोद चौधरी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे उनकी कोई पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिन और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं और पुलिस ने शव को पोसटमॉर्टम के भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि बीते दिन विनोद चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ अलीगढ़ गए थे। वहां लौटकर आने पर वह घर में अकेले थे। उनके साथ उनका नौकर भी रहता था, लेकिन कल वह उनके साथ नहीं था।

Bulandshahr Murder Case: जान से मारने की मिली थी धमकी
उसने आगे बताया कि कुछ दिनों पहले मृतक ने एक बड़ी रकम का फैसलनामा करवाया था, जिसमें एक पक्ष को 19 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। वे लोग विनोद को जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। हालांकि अभी हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को यह भी शक है कि इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर के अपहरण में सस्पेंड IAS पूजा खेडकर का हाथ! पुलिस ने खोले राज..अब जाएंगी जेल?