Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बुलंदशहर: कल्याण सिंह को याद करते हुए PM Modi बोले- वे जहां भी हैं आनंदित हो रहे होंगे

03:05 PM Jan 25, 2024 IST | Prakash Sha

गुरुवार को बुलंदशहर पोहोंचे PM Modi ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा की इस क्षेत्र ने देश को कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने राम काज और राष्ट्र काज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की आज कल्याण जी जहाँ भी होंगे अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। उनका मानना है की यह हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जैसे और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। PM मोदी ने जोर देते हुए कहाँ की अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका स्वप्न पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। और इसके लिए हमें मिलकर काम करना है।

Advertisement

Highlights:

PM Modi ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम ने जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले मंच पर स्थानीय नेताओं ने उन्हें भगवान राम की मूर्ति भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदी पटेल का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में पीएम ने 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें रेल, सड़क, तेल व गैस और शहरी विकास एवं आवास जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से कहा कि, आपका ये प्यार और विश्वास जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। यह समय माताओं और महिलाओं के लिए सबसे व्यस्त समय होता है, लेकिन सबकुछ छोड़कर माता और बहनें आशर्वाद देने आईं, इसके लिए प्रणाम। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट भी मिले हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article