Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

08:58 PM Jan 23, 2024 IST | Deepak Kumar

मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों पर बुलडोजर कार्यवाई हुई। योगी मॉडल की तरह मुंबई में भी कार्यवाई देखने को मिली। 21 जनवरी की रात्रि को श्रीराम झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगो के साथ मारपीट हुई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर एक्शन होगा। पुलिस ने ये बड़ी कार्यवाई की 48 घंटे के अंदर की।

उपद्रवियों बुलडोजर वाला एक्शन
Advertisement

ऐसे निर्माण को तोड़कर समतल बनाने का काम चल रहा जो अवैध हैं। बता दें, बीते दिनों शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी। मौके पर 120 जवानों की फौज तैनात है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब ना हो। मौके पर पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है. इस इलाके में जो भी अवैध निर्माण है उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास की सोसाइटी के गेट को बंद कर दिया गया है ताकि लोगों की भीड़ जमा ना हो। बताया जा रहा है कि उस दिन जो हिंसा हुई तो हिंसा में शामिल लोग इसी इलाके से आते हैं।

डिप्टी सीएम ने दिया था ये बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article