Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वसंत कुंज इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई के 2 शूटरों को दबोचा

01:25 PM Dec 09, 2023 IST | Prateek Mishra

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया जा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चली। ऐसे में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

HIGHLIGHTS

पुलिस ने बताया कि गैंग के दो सदस्यों में से एक किशोर है। उसने बताया कि अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर को शुक्रवार रात वसंत कुंज में पॉकेट-9 के निकट पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल के बाहर ‘‘गोलीबारी’’ का काम सौंपा गया था और इसका मकसद जबरन वसूली प्रतीत होता है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के कहने पर पंजाब की जेल में बंद अमित से निर्देश मिले थे। अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का रिश्ते का भाई है और संदेह है कि वह कनाडा में छिपा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आरोपियों ने पांच गोलियां चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां दागीं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने 2 पिस्तौल, 4 कारतूस और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। अनीश सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम एवं हमलों के छह मामलों में और किशोर हरियाणा के रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती के एक मामले में नामजद आरोपी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article