Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बुल्ली बाई: ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई को लगा झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इंकार

दिल्ली की एक अदालत ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नाई की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस ऐप पर अपमानजनक एवं सांप्रदायिक रंग वाली सामग्री के साथ मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध मानहानिकारक अभियान चलाया जा रहा था।

10:33 AM Jan 15, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली की एक अदालत ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नाई की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस ऐप पर अपमानजनक एवं सांप्रदायिक रंग वाली सामग्री के साथ मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध मानहानिकारक अभियान चलाया जा रहा था।

देश में अचानक से चर्चा का विषय बन गया कथित ‘बुल्ली बाई’ एप के मुख्य आरोपी को अदालत ने बड़ा झटका दिया। दिल्ली की एक अदालत ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नाई की जमानत अर्जी शुक्रवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि इस ऐप पर अपमानजनक एवं सांप्रदायिक रंग वाली सामग्री के साथ मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध मानहानिकारक अभियान चलाया जा रहा था। 
Advertisement
किसी खास समुदाय की महिला पत्रकारों एवं हस्तियों को निशाना बनाया जाता है  
मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया कि बिश्नोई की हरकत खास समुदाय की महिलाओं की गरिमा एवं समाज के सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रहार है। अदालत ने कहा कि तथ्य उद्घाटित करते हैं कि आरोपी ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप बनाया जहां सोशल मीडिया पर चर्चित किसी खास समुदाय की महिला पत्रकारों एवं हस्तियों को निशाना बनाया जाता है और उनकी बुरी छवि पेश की जाती है, उसका एकमात्र मकसद उनका अपमान करना होता है। 
बिश्नोई (22) ने अदालत से कहा कि उसे झूठे तरीके से फंसाया गया है और उसका इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायतकर्ता के वकील ने इस जमानत अर्जी का विरोध किया। 
ऐप पर 100 से अधिक जानी-मानी महिलाओं का ब्योरा  
इस ऐप पर 100 से अधिक जानी-मानी महिलाओं का ब्योरा है और ऐप यूजर्स को इन महिलाओं की ‘नीलामी’ में भाग लेने की अनुमति देता है। बिश्नोई असम के जोरहाट जिले के दिगंबर इलाके का रहने वाला है और वह वेल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी में बीटेक का छात्र है। 
उसे इस माह के प्रारंभ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने असम से बुल्ली बाई प्रकरण में गिरफ्तार किया था। बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग छात्र, उत्तराखंड की एक युवती, उसके एक दोस्त को मुम्बई पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है। 
Advertisement
Next Article