केंद्र सरकार के विभागों में पिछले दो साल में मिली बंपर नौकरियां
बजट 2019-20 के दस्तावेजों के अनुसार एक मार्च, 2017 तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की संख्या 32,38,397 थी, जो एक मार्च, 2019 को बढ़कर 36,19,596 हो गई।
06:27 AM Jul 09, 2019 IST | Desk Team
नई दिल्ली : देश में रोजगार के अवसरों में कमी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है। इस सब के बीच केंद्र सरकार का कहना है कि उसके विभिन्न संगठनों में पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान 3.81 लाख से अधिक रोजगार दिये गये। बजट 2019-20 के दस्तावेजों के अनुसार एक मार्च, 2017 तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की संख्या 32,38,397 थी, जो एक मार्च, 2019 को बढ़कर 36,19,596 हो गई।
इस तरह दो साल के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसरों में 3,81,199 का इजाफा हुआ। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।
पिछली नरेंद्र मोदी सरकार ने नवंबर, 2016 में नोटबंदी की घोषणा की थी। उसके बाद से विपक्षी दल लगातार नौकरियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते रहे हैं। बजट दस्तावेजों के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक 98,999 लोगों को रेल मंत्रालय में नौकरी मिली। मार्च, 2017 में रेल मंत्रालय के कर्मचारियों की संख्या 12.7 लाख थी जो एक मार्च, 2019 को बढ़कर 13.69 लाख हो गई।
Advertisement
Advertisement