Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 62 हजार नए पदों पर मिलेगी नौकरी, महिलाओं को भी दिया जाएगा 35% आरक्षण

बिहार में पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। पुलिस में करीब 62,000 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए एक से दो महीने में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

01:26 PM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

बिहार में पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। पुलिस में करीब 62,000 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए एक से दो महीने में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बिहार में पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। पुलिस में करीब 62,000 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए एक से दो महीने में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।अभी सिपाही के करीब 6500 रिक्त पदों से बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बाकी के 55 हजार से अधिक पदों पर यह चरणवार की जाएगी। 
Advertisement
इसके लिए सृजन का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। 
एएसआई और हवलदार के पदों की भर्ती 
दारोगा, एएसआई, हवलदार, सिपाही और चालक सिपाही के करीब 74 हजार पदों का सृजन किया जाना है। 56 हजार के आसपास ऐसे पद होंगे जिन्हें सीधी नियुक्ति से भरा जाएगा. दारोगा के सृजित होने वाले आधे पदों के अलावा एएसआई और हवलदार के पदों को प्रोन्नति से भरा जाएगा। एएसआई और हवलदार के पद प्रोन्नति वाले पदों में आते हैं। 
सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी
बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों जिला और इकाइयों से सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। यह आंकड़ा मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है।  वर्तमान में स्वीकृत सिपाहियों के पद में से करीब 6500 पद रिक्त हैं। दिसंबर के आखिर या जनवरी में हर हाल में सिपाही के इन पदों पर बहाली की अधियाचना केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेज दी जाएगी। 
Advertisement
Next Article