देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में बस दुर्घटना : खाई में बस गिरने से 6 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
03:00 PM Sep 23, 2024 IST | Saumya Singh
महाराष्ट्र में बस दुर्घटना : अमरावती में सोमवार को एक भीषण बस दुर्घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। मेलघाट के सेमाडोह में एक प्राइवेट बस पुल से गिरकर सूखी नदी में जा गिरी, जिससे छह लोगों की जान चली गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 8:30 बजे हुई, जब बस अमरावती से धारणी की ओर जा रही थी।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- महाराष्ट्र में भीषण बस दुर्घटना
- हादसे में छह लोगों की हुई मौत
- 40 से ज्यादा लोग घायल
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, बस सुबह 6 बजे अमरावती से रवाना हुई थी और उसमें 55 से 60 यात्री सवार थे। सेमाडोह के पास घाट मोड़ पर पहुंचते ही बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस पुल से नीचे गहरी नदी में गिर गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। दुर्घटना में धारणी उपजिला अस्पताल की तीन महिला कर्मचारी और धारणी के वसंतराव नाईक महाविद्यालय के एक कर्मचारी का मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
![]()
हादसे में 6 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
इसके अलावा, गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस के गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बस दुर्घटना की खबर सुनते ही संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की। घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा दलों को भेजा गया और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गईं।

घटना से इलाके में दौड़ी शोक की लहर
इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह बस सामान्यतः शुक्रवार और शनिवार को अमरावती आती-जाती है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी सप्ताहांत में छुट्टी मनाने के लिए यहां आते हैं। सोमवार को काम पर लौटने के लिए ये कर्मचारी बस से यात्रा कर रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे घायल यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराएं और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
Advertisement
Saumya Singh
View all postssaumyasinghjnp3@gmail.com
Advertisement

Join Channel