Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहाड़ों पर 2 सालों से बंद बस सेवाएं एक बार होने वाली है शुरू, ये होगा बस का रुट

पहाड़ों पर पिछले 2 सालों से कोरोना संकट की वजह से पर्वतीय रुट सेवाएं बंद कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर तीन बस सेवाएं 15 नवंबर संचालित होने वाली है। लोकल रोटेशन की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

11:43 AM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

कार्यकाल में लोकल रोटेशन की वार्षिक बैठक हुई
बता दे कि इन बस सेवाओं का लाभ देहरादून और ऋषिकेश से पहाड़ पर जाने वाली सवारियों को ही मिलेगा। सोमवार को देहरादून रोड स्थित यातायात   पर्यटन एवं सहकारी संघ के कार्यकाल में लोकल रोटेशन की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें लोकल रुट पर चलने वाली बस सेवाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कोरोना संकट के चलते पिछले 2 सालों से स्थगित चल रही बस सेवाओं को दुबारा शुरू करने पर विचार-विमर्श किया। टीजीएमओयू(TGMOU)अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी और सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने बंद पड़ी बस सेवाओं को दुबारा से शुरू करेने पर समर्थन किया। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 नवंबर से पिछले 2 सालों से बंद पड़ी 3 बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा।  
समय सारणी निर्धारित कर दिया जाएगा
जल्द इनकी समय जल्द इनकी समय सारणी निर्धारित कर दिया जाएगा। ताकि सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो। मौके पर यातायात पर्यटन एवं सहकारी संघ पूर्व अध्यक्ष भोला दत्त जोशी, दाताराम रतूड़ी, हरीश नौटियाल, गजपाल रावत, मनोहर रौतेला, बलवीर सिंह रौतेला, जसपाल रौतेला, संजय आर्य, प्रेमपाल बिष्ट, डीएस पयाल आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Next Article