W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 03 June 2026: दिल्ली में अगले दो दिन बरसेंगे बादल! 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

10:11 AM Jun 03, 2026 IST | Bhawana Rawat
aaj ka mausam 03 june 2026  दिल्ली में अगले दो दिन बरसेंगे बादल  17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट  जानें ताजा वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 03 June 2026

Aaj Ka Mausam 03 June 2026: मानसून को लेकर अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। इस बीच IMD ने 17 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही 6-7 दिनों तक बारिश की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

Advertisement

Delhi Rain Alert: राजधानी दिल्ली में दो दिन बारिश

Aaj Ka Mausam 03 June 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि दोपहर या शाम में बारिश हो सकती है। बारिश का ये सिलसिला 5 जून तक जारी रहेगा। बारिश की वजह से 6 जून तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

Advertisement

Uttar Pradesh Weather: यूपी में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज मिला-जुला है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, तो कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज, 03 जून को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं। दरअसल मौसम विभाग ने 2 से 6 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Advertisement

Bihar Weather: बिहार में लू की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 03 June 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के लोगों के लिए आने वाले दिन भारी पड़ सकते हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने 4 से 6 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में लू चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है। कहीं कोई बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
भोपाल36°C26°C
शिमला26°C18°C
पटना39°C29°C
मुंबई33°C29°C
नैनीताल27°C20°C
दिल्ली38°C29°C
रांची34°C25°C
जयपुर39°C28°C
चेन्नई36°C29°C
लखनऊ38°C29°C
कोलकाता37°C29°C
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×