OpenAI की बढ़ी टेंशन! अब Anthropic ला रहा $965 बिलियन का महा-IPO, एआई मार्किट में मची खलबली
Claude AI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। ChatGPT को विकसित करने वाली कंपनियों और उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बीच अब Claude AI के निर्माता एंथ्रोपिक (Anthropic) ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) के समक्ष गोपनीय रूप से आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह आईपीओ टेक्नोलॉजी उद्योग के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान सार्वजनिक लिस्टिंग में शामिल हो सकता है। एंथ्रोपिक के इस फैसले ने निवेशकों और वैश्विक टेक कंपनियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि यह कदम एआई उद्योग में प्रतिस्पर्धा की दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।
AI Service Disruption : वैल्यूएशन के मामले में OpenAI से आगे

फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आईपीओ के तहत कितने शेयर जारी किए जाएंगे या उनकी कीमत क्या होगी। हालांकि, हाल की प्राइवेट फंडिंग के आधार पर एंथ्रोपिक की अनुमानित वैल्यूएशन करीब 965 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह आंकड़ा उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी OpenAI की लगभग 852 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन से भी अधिक है।
एंथ्रोपिक की स्थापना वर्ष 2021 में डारियो अमोदेई और OpenAI से जुड़े रहे कुछ पूर्व शोधकर्ताओं ने मिलकर की थी। कम समय में ही कंपनी ने एआई क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
Claude AI Chatbot : कॉरपोरेट और डेवलपर समुदाय में बढ़ती लोकप्रियता
Claude AI ने सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। विशेष रूप से कंपनी का ‘Claude Code’ टूल प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि आईपीओ के बाद पहली बार निवेशकों और आम लोगों को एंथ्रोपिक की वित्तीय स्थिति की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। इससे कंपनी की वास्तविक आय, संभावित मुनाफे और एआई मॉडल को विकसित व संचालित करने में होने वाले भारी खर्चों का स्पष्ट आकलन सामने आएगा।

Join Channel