Coca-Cola का बड़ा दांव! भारतीय यूनिट को Stock Market में उतारने की तैयारी, जानें कितनी होगी कंपनी की Valuation?
Coca Cola Plans 2027 IPO For India: अमेरिका की फेमस कोल्डड्रिंक कंपनी कोका-कोला अब भारत में अपने कारोबार को नई दिशा देने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी भारतीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स (HCCB) (Bottling Unit IPO 2027) का आईपीओ (IPO) लाने पर विचार कर रही है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह कंपनी अगले साल 2027 भारतीय शेयर बाजारों BSE और NSE पर लिस्टिड हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोका-कोला ने 1 जून को जारी जानकारी में बताया कि वह हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की संभावना पर काम कर रही है। फिलहाल इस कंपनी में कोका-कोला की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, 2025 में जुबिलेंट भरतिया ग्रुप ने कंपनी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। हालांकि कंपनी ने अभी तक आईपीओ की तारीख, शेयरों की संख्या या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।
Coca Cola Plans 2027 IPO For India: भारत में कोका-कोला का बड़ा कारोबार

हिंदुस्तान कोका-कोला देश में कोका-कोला की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 1997 में हुई थी। कंपनी भारत के 10 राज्यों में 14 बॉटलिंग प्लांट संचालित करती है और कई फेमस ब्रांड्स की पैकेजिंग, वितरण और बिक्री का काम संभालती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कोका-कोला, थम्स अप, स्प्राइट और फैंटा जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं, जिनकी देशभर में मजबूत मांग है। भारत में सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कंपनी की अच्छी पकड़ बनी हुई है।
Coca-Cola India Growth: भारत को बड़ा ग्रोथ मार्केट मानती है कंपनी
भारत और दक्षिण एशिया में कोका-कोला के अध्यक्ष संकेत रे के अनुसार, कंपनी भारत को अपने सबसे महत्वपूर्ण विकासशील बाजारों में से एक मानती है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस बॉटलिंग कारोबार में अपना निवेश जारी रखेगी और भारतीय बाजार में अपने वैश्विक तथा स्थानीय ब्रांड्स को और मजबूत बनाने पर ध्यान देगी। कोका-कोला का मानना है कि भारत में उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बदलती जीवनशैली आने वाले सालों में पेय पदार्थ उद्योग को तेजी से आगे बढ़ा सकती है।
Coca-Cola Share Sale: बिक्री के आंकड़े रहे मजबूत

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी की भारत में बिक्री लगभग 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह 2021 के बाद का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी का कारोबार स्थिर बना हुआ है और उसके प्रमुख ब्रांड बाजार में अच्छी स्थिति में हैं।
कैंपा कोला से बढ़ी चुनौती
हाल के वर्षों में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा कैंपा कोला ब्रांड को फिर से बाजार में उतारने के बाद प्रतिस्पर्धा(Competition) बढ़ी है। कैंपा कोला की आक्रामक रणनीति से कोका-कोला और अन्य बड़ी कंपनियों को चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद कोका-कोला की बिक्री पर कोई बड़ा असर नहीं दिखाई दिया है और कंपनी अब भी भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल है।
Coca-Cola share sale: कितनी हो सकती है कंपनी की वैल्यूएशन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स के संभावित आईपीओ के समय कंपनी का मूल्यांकन करीब 10 अरब डॉलर तक हो सकता है। यह भारतीय बाजार के बड़े आईपीओ में से एक साबित हो सकता है। आईपीओ प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कोका-कोला ने निवेश बैंक रॉथ्सचाइल्ड को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि कंपनी आधिकारिक तौर पर आईपीओ से जुड़ी अगली घोषणा कब करती है।

Join Channel