भारत का ग्रेन एथेनॉल उद्योग E85 मोबिलिटी अपनाने वाला अग्रणी उद्योग बना
Ethanol-Based Mobility in India : ग्रेन एथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (GEMA), जो भारत के ग्रेन आधारित एथेनॉल उद्योग का शीर्ष प्रतिनिधि संगठन है, E85-संगत फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को अपनाने वाले देश के शुरुआती उद्योग संगठनों में शामिल हो गया है। यह कदम एथेनॉल आधारित परिवहन को बढ़ावा देने तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत परिवहन की परिकल्पना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
GEMA, भारत सरकार द्वारा देश में E85 एथेनॉल ईंधन को शुरू करने और प्रोत्साहित करने के दूरदर्शी निर्णय की हार्दिक सराहना करता है। यह ऐतिहासिक पहल पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों की तुलना में कम लागत पर स्वच्छ परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
E85 Flex Fuel Vehicles India : फीडस्टॉक की मांग बढ़ेगी
E85-संगत वाहनों और ईंधन अवसंरचना की शुरुआत जैव ईंधन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे घरेलू एथेनॉल उद्योग के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे, कृषि आधारित फीडस्टॉक की मांग बढ़ेगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा भारत के जलवाय एवं सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम की सफलता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध GEMA और उसके सदस्य एथेनॉल आधारित मोबिलिटी समाधान अपनाकर एक उदाहरण प्रस्तुत करने पर गर्व महसूस करते हैं। संगठन का विश्वास है कि E85 भारत को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा।
India Biofuel and Energy Security Initiative : GEMA अध्यक्ष ने कहा -

इस अवसर पर डॉ. सी. के. जैन, अध्यक्ष, GEMA एवं CMD, गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड ने भारत सरकार के इस प्रगतिशील निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, "E85-संगत फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का शुभारंभ भारत की जैव ईंधन यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। ग्रेन एथेनॉल उद्योग इस परिवर्तन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित है।
"हम एथेनॉल आधारित ईंधनों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हैं। इससे न केवल कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए आर्थिक अवसर भी सृजित होंगे। हमें विश्वास है कि E85 भारत के सतत परिवहन तंत्र में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा।"
बने ग्रेन एथेनॉल उद्योग के अग्रणी प्रतिनिधि
डॉ. जैन 4 जून 2026 को लॉन्च किए गए मारुति सुजुकी के नए फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के प्रथम मालिक बनने वाले ग्रेन एथेनॉल उद्योग के अग्रणी प्रतिनिधि भी बने। यह उपलब्धि एथेनॉल आधारित मोबिलिटी के प्रति उद्योग के विश्वास तथा स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join Channel