Gold Price Today 03 June 2026: भू राजनीतिक तनाव के चलते सोने-चांदी पर दबाव पड़ा है। एक दिन की स्थिरता के बाद सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 1 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम वाला सोना 820 रूपये और 22 कैरट वाला 750 रूपये सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 1,56,360 रूपये हैं, वहीं 22 कैरेट वाला सोना 1,43,340 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
Advertisement
वहीं चांदी की बात करें, तो लगातार चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। घरेलू बाजार में चांदी के भाव ₹100 प्रति किलोग्राम तक टूट गए हैं। इस बीच, सरकार ने चांदी के आयात (Import) को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है। अब कुछ विशेष रूट से चांदी मंगाने के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अनुमति लेना जरुरी होगा। यह नया नियम 99.9% या उससे अधिक शुद्धता वाली चांदी पर लागू होगा, जिसमें सोने या प्लैटिनम की परत चढ़ी (Plated) चांदी भी शामिल है।
भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।