'हर सिलेंडर पर ₹700 का घाटा, फिर भी दुनिया में सबसे सस्ता...", LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर आया सरकार का बयान
Govt On LPG Cylinder Price Hike: भारत में एक बार फिर लोगों को मंगाई का झटका लगा है। आज से घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन महीने पिछले तीन महीने में यह दूसरी बारे है जब जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। अब से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। अब इसको लेकर सरकार का बयान सामने आया है, जिसमें सिलेंडर की कीमत बढ़ने के पीछे का कारण बताया गया है।
LPG Cylinder Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार बढ़ाई गई कीमत
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इस वैश्विक संकट के चलते तेल और गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर भारत में ईंधनों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ महीनों से जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा हो रहा था, वहीं अब घरेलू रसोई गैस (LPG) के उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
इससे पहले, 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय भी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ईंधन आपूर्ति बाधित हुई थी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल और गैस की लागत काफी बढ़ गई थी।
Govt Statement On LPG Price Hike: "भारत में LPG सबसे सस्ता..."
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच अब सरकार का बयान सामने आया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय घरों में खाना पकाने वाली गैस (LPG) की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में गैस सिलेंडर की कीमत न केवल किसी भी पड़ोसी देश की तुलना में कम है, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले भी भारत में एलपीजी सिलेंडर बेहद कम कीमत पर मिल रहा है।
LPG Price Hike India: हर सिलेंडर पर हो रहा ₹700 का घाटा

सरकार की तरफ से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की किल्लत के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर की असली लागत 1,600 रूपये से ज्यादा हो गई है। खाड़ी देशों से सप्लाई रुकने की वजह से फरवरी से जून 2026 के बीच इंटरनेशनल गैस बेंचमार्क में 46% की भारी बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि अब घरेलू सिलेंडर की कीमत बदलकर 942 रूपये कर दी गई है।
हालांकि, इस बढ़ोतरी के बाद भी सरकार और तेल कंपनियों को हर सिलेंडर पर करीब 700 रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि वे इसे असली लागत से काफी कम दाम पर बेच रहे हैं। लागत और बिक्री मूल्य के बीच का यह कुल घाटा पिछले पूरे साल में बढ़कर लगभग 60,000 रूपये करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि उससे पिछले साल यह 41,338 करोड़ रुपये थी।

Join Channel