देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
जुलाई 2024 में 20 लाख लोगों को नौकरियां, 25 साल से कम उम्र वालों को सबसे ज्यादा रोजगार
07:27 AM Sep 24, 2024 IST | Aastha Paswan
Jobs: नौकरी खोजने वालों और नियोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।
Advertisement
20 लाख लोगों को नौकरियां
रोजगार के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया कि पिछले जुलाई महीने में देश में करीब 20 लाख नए रोजगार मिले। इसमें सबसे ज्यादा संख्या 25 साल से कम उम्र वाले युवाओं की है। जाहिर है कि देश में युवाओं में रोजगार का आंकड़ा सुधर रहा है।
Advertisement

Advertisement
जुलाई में 19.94 लाख नए सदस्य
कर्मचारियों के पेंशन फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया कि इस साल जुलाई में उसके साथ 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10.52 लाख नए या पहली बार काम करने वाले लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े हैं। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में 19.94 लाख नए सदस्य हैं।

25 साल से कम उम्र के 8.77 लाख
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जुलाई में EPFO से जुड़े कुल सदस्यों में 8.77 लाख सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है।

महिलाओं की संख्या 25 फीसदी
मंत्री ने बताया कि जुलाई में EPFO से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जिनमें 3.05 लाख नई सदस्य शामिल हैं। इस तरह देखा जाए तो महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है। यह संख्या कुल सदस्यों की करीब 25 फीसदी ठहरती है। श्रम व रोजगार मंत्रालय के नेट पे-रोल डाटा के अनुसार, जुलाई महीने में 20 लाख रजिट्रेशन हुआ इसमें से 10 लाख 52 हज़ार नई ज्वाइनिंग है।
(Input From ani)
Advertisement

Join Channel