W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Petrol-Diesel की उछली कीमतों के बीच बिक रहीं दनादन गाड़ियां, 23% बढ़ गई कारों की बिक्री

02:51 PM Jun 08, 2026 IST | Rohit Singh
petrol diesel की उछली कीमतों के बीच बिक रहीं दनादन गाड़ियां  23  बढ़ गई कारों की बिक्री
May 2026 Vehicle Sales Report (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

May 2026 Vehicle Sales Report : पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, ग्लोबल मार्किट में इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है मगर इसका जरा सा भी असर ऑटोमोबाइल मार्किट पर नहीं पड़ा है. ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने मई 2026 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।

Advertisement

इंडियन ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन 'फाडा' (FADA) की तरफ से जारी ताजा रिपोर्ट (FADA car sales report) के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में पड़ी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बावजूद पिछले महीने गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है।

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टरों को मिलाकर कुल 25,31,067 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह पिछले साल (मई 2025) की 23,10,451 यूनिट्स के मुकाबले सालाना आधार पर 9.55 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है।

Advertisement

Vehicle Registration in India : पैसेंजर कारों की बिक्री में 23% का उछाल

May 2026 Vehicle Sales Report
May 2026 Vehicle Sales Report (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

इस महीने की सेल्स रिपोर्ट में सबसे शानदार प्रदर्शन पैसेंजर व्हीकल का रहा। कारों की रिटेल सेल एनुअल बेस पर 23.25 % की भारी-भरकम बढ़त के साथ 4,02,591 यूनिट्स पर पहुंच गई। ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि ग्रामीण बाजारों में आई मजबूती, छोटी कारों की तरफ ग्राहकों का दोबारा बढ़ता रुझान, एसयूवी (SUV) का लगातार बना हुआ क्रेज और सीएनजी-इलेक्ट्रिक जैसे नए विकल्पों की उपलब्धता के चलते कार मार्केट में यह बंपर तेजी आई है।

Two-Wheeler Sales in May : टू-व्हीलर मार्केट को भी मिली रफ्तार

May 2026 Vehicle Sales Report
May 2026 Vehicle Sales Report (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

दूसरी तरफ, टू-व्हीलर (Motorbikes और Scooter) सेगमेंट ने भी अपनी रफ्तार को बरकरार रखा है। मई 2026 में टू-व्हीलर की कुल बिक्री 7.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,44,947 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने 17,15,581 यूनिट्स थी।

डीलर्स का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते बाजारों में जमकर खरीदारी हुई और ग्रामीण इलाकों से लगातार मिल रहे सपोर्ट के कारण मांग मजबूत बनी रही। हालांकि, मई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ तापमान और भीषण गर्मी की वजह से दिन के समय शोरूम पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर देखी गई।

कमर्शियल गाड़ियां और ट्रैक्टर भी रेस में आगे

बाकी सेगमेंट्स की बात करें तो थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी 3.56 प्रतिशत का सुधार हुआ है और यह आंकड़ा 1,11,526 यूनिट्स पर पहुंच गया। वहीं, देश की आर्थिक रफ्तार को मापने वाले कमर्शियल व्हीकल्स (ट्रक और बसों) की सेल 5.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,823 यूनिट्स रही। खेती-किसानी से जुड़े ट्रैक्टर सेगमेंट ने तो कमाल करते हुए 11.17 प्रतिशत की डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था इस वक्त काफी बेहतर स्थिति में है।

ग्राहकों की पसंद बन रहे ईवी और सीएनजी मॉडल्स

ईंधन की लगातार बदलती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों का झुकाव अब तेजी से इलेक्ट्रिक (EV) और सीएनजी (CNG) गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। FADA के आंकड़ों के मुताबिक, मई में बिकने वाले कुल टू-व्हीलर्स में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 9.25 प्रतिशत और कारों में 6.63 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, पिछले महीने बिकीं कुल यात्री कारों में से अकेले 23.34 प्रतिशत हिस्सेदारी सीएनजी मॉडल्स की रही। भविष्य को लेकर बाजार का रुख सकारात्मक है और करीब 50 प्रतिशत डीलर्स को भरोसा है कि गाड़ियों की यह रफ्तार आने वाले दिनों में भी ऐसे ही जारी रहेगी।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×