W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Petrol Diesel Price 7 July 2026: दिल्ली, जयपुर, नोएडा में बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें टॉप 10 शहरों में नया दाम

09:05 AM Jul 07, 2026 IST | Himanshu Negi
petrol diesel price 7 july 2026  दिल्ली  जयपुर  नोएडा में बदले पेट्रोल डीजल के रेट  जानें टॉप 10 शहरों में नया दाम
Petrol Diesel Price 7 July 2026

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के बाद अब E20 मिक्स पेट्रोल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है लोगों के बीच इंजन सीज होने और माइलेज ना मिलने की दिक्कतें सामने आ रही है। बता दें देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज 7 जुलाई 2026 के लेटेस्ट रेट्स भी सामने आ चुके हैं। Good Returns के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹83.09 प्रति लीटर पर है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद अगर आप भी ईंधन के सस्ते होने की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है।  दिल्ली समेत देश के ज्यादातर बड़े शहरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन  लोकल टैक्स (Vat) की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में एक-दो रुपये का आंशिक उतार-चढ़ाव जरूर देखा गया है। टंकी फुल करवाने से पहले जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG ताजा रेट।

Advertisement

प्रमुख 10 शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)परिवर्तनडीज़ल (₹/लीटर)परिवर्तन
नई दिल्ली₹102.120.00₹95.200.00
कोलकाता₹113.510.00₹99.820.00
मुंबई₹111.210.00₹97.830.00
चेन्नई₹107.760.00₹99.550.00
गुरुग्राम₹102.970.00₹95.640.00
नोएडा₹101.960.00₹95.440.00
बैंगलोर₹110.82-0.86₹98.77-0.75
भुवनेश्वर₹108.970.00₹100.680.00
चंडीगढ़₹101.54+0.03₹89.470.00
हैदराबाद₹116.990.00₹105.030.00

प्रमुख शहरों में CNG के नए रेट

शहर (City)रेटमूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली (New Delhi)₹83.090.00
हैदराबाद (Hyderabad)₹109.000.00
मेरठ (Meerut)₹91.500.00
सोनीपत (Sonipat)₹94.000.00
चेन्नई (Chennai)₹97.000.00
भरतपुर (Bharatpur)₹97.50+0.50
एनसीआर (NCR)₹83.090.00
बैंगलोर (Bengaluru)₹97.000.00
रेवाड़ी (Rewari)₹87.700.00
फिरोजाबाद (Firozabad)₹98.000.00
देवास (Dewas)₹97.00+1.00
मथुरा (Mathura)₹99.000.00

एथेनॉल के इस्तेमाल में ब्राजील सबसे आगे

एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अब दुनिया भर में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया है, जिसे भारत के साथ ही अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसी कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं लागू कर रही हैं। एथेनॉल के इस्तेमाल में ब्राजील दुनिया में सबसे आगे है। अभी वहां स्टैंडर्ड पेट्रोल ब्लैंड के तौर पर E27 जरूरी है। इसे बढ़ाकर लगभग 35 प्रतिशत किया जा रहा है और बेची जाने वाली 80 प्रतिशत से अधिक नई कारें फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां होती हैं।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×