India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

09:59 AM Feb 12, 2024 IST
Advertisement

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं।

Highlights

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। बता दें जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल में बदलाव

महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी तेल के दाम सस्ते हुए है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 महंगा कर दिया गया है। गुजरात, कर्नाटक, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article