W3Schools
Advertisement

Petrol Diesel Rate 2 October 2026: गांधी जयंती पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या लेटेस्ट प्राइस

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके बावजूद, भारत सरकार ने लगातार दो महीनों में विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। अक्टूबर की शुरुआत में, डीजल पर निर्यात शुल्क ₹16 प्रति लीटर और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर ₹10.5 प्रति लीटर घटाया गया।
09:18 AM Oct 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके बावजूद, भारत सरकार ने लगातार दो महीनों में विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। अक्टूबर की शुरुआत में, डीजल पर निर्यात शुल्क ₹16 प्रति लीटर और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर ₹10.5 प्रति लीटर घटाया गया।
petrol diesel rate 2 october 2026  गांधी जयंती पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव  जानें आपके शहर में क्या लेटेस्ट प्राइस
Petrol Diesel Rate 2 October 2026

मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ने बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। लेकिन भारतीय सरकार ने लगातार दो महीने में विंडफॉल टैक्स घटाया है। अक्टूबर की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क में कटौती की है। डीजल पर शुल्क घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर शुल्क घटाकर 10.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

Advertisement

देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। भारत में सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज, 02 अक्टूबर 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल लगभग 102.12 रूपये प्रति लीटर और डीज़ल 95.20 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। ऐसे में  जानते हैं आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव।

Advertisement

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर (City)पेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली (New Delhi)₹102.12₹95.20
मुंबई (Mumbai)₹111.18₹97.83
जयपुर (Jaipur)₹112.66₹97.78
लखनऊ (Lucknow)₹102.05₹95.55
हैदराबाद (Hyderabad)₹115.69₹103.82
चंडीगढ़ (Chandigarh)₹98.10₹86.09
पटना (Patna)₹113.35₹99.36
गुरुग्राम (Gurugram)₹102.77₹95.44
चेन्नई (Chennai)₹107.77₹99.55
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)₹109.92₹100.92
कोलकाता (Kolkata)₹113.47₹99.82
बेंगलुरु (Bengaluru)₹110.93₹98.80
नोएडा (Noida)₹102.12₹95.56
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)₹115.49₹104.40

CNG Rate Today

Petrol Diesel Rate 2 October 2026
CNG Rate Today (Image- Social Media)
शहर (City)CNG दाममूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली (New Delhi)₹86.980.00
मेरठ (Meerut)₹93.500.00
मथुरा (Mathura)₹100.000.00
बैंगलोर (Bangalore)₹97.000.00
सोनीपत (Sonipat)₹94.000.00
फिरोजाबाद (Firozabad)₹99.000.00
चेन्नई (Chennai)₹97.500.00
रेवाड़ी (Rewari)₹91.590.00
देवास (Dewas)₹97.500.00
भरतपुर (Bharatpur)₹97.500.00
एनसीआर (NCR)₹86.980.00

आज कच्चे तेल की कीमत

• ब्रेंट क्रूड (Brent Crude): $102.24 - $106.10 प्रति बैरल
• डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude): $92.91 - $93.24 प्रति बैरल
• एमसीएक्स क्रूड (MCX Crude Oil): ₹8,821 प्रति बैरल (भारतीय वायदा बाजार)
Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×