W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PF Interest Latest Update: खाते में अभी तक नहीं आया पीएफ का ब्याज? पैनिक होने की जरूरत नहीं, यह है पूरा गणित

08:49 PM Jun 02, 2026 IST | Rohit Singh
pf interest latest update  खाते में अभी तक नहीं आया पीएफ का ब्याज  पैनिक होने की जरूरत नहीं  यह है पूरा गणित
PF Interest Latest Update

PF Interest Latest Update : पीएफ खातों में इस बार के ब्याज का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मार्च 2026 में ही ईपीएफओ ने 8.25% ब्याज देने का एलान कर दिया था, लेकिन नया वित्त वर्ष शुरू हुए दो महीने से ऊपर बीत चुके हैं और करोड़ों नौकरीपेशा लोगों की पासबुक में अब तक ब्याज की रकम नहीं चढ़ी है।

Advertisement

बाजार के जानकारों की मानें तो स्क्रीन पर एंट्री न दिखने से पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। ईपीएफओ के भीतर एक तय प्रशासनिक प्रक्रिया होती है, जिसके पूरे होने के बाद ही पैसा सिस्टम में रिफ्लेक्ट होता है।

Advertisement

नियम के मुताबिक, मार्च 2026 में ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने जो सिफारिश की थी, उसे पहले वित्त मंत्रालय हरी झंडी देता है। सरकार का यह नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही ईपीएफओ के सर्वर पर डेटा मिलान और रिकॉर्ड अपडेट करने का भारी-भरकम काम शुरू होता है। करोड़ों खातों का बैकएंड प्रोसेस होने में कुछ हफ्ते या महीने भर का समय लगना स्वाभाविक है।

Advertisement

EPF Account Update : जून-जुलाई का ट्रेंड

PF Interest Latest Update
PF Interest Latest Update (source : social media)

पिछले साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2025 में भी ज्यादातर पीएफ सदस्यों के खातों में ब्याज का पैसा जून और जुलाई के बीच ही ट्रांसफर हुआ था। इस बार भी उम्मीद यही है कि जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत तक पासबुक में एंट्री चमकने लगेगी।

EPFO Passbook Check : देरी से एक पैसे का नुकसान नहीं

सबसे जरूरी बात यह है कि देर से एंट्री होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपका ब्याज कट जाएगा या कम मिलेगा। ईपीएफकी स्कीम 1952 कहती है कि ब्याज की गणना 'मासिक रनिंग बैलेंस' पर होती है। यानी आपके खाते में जो फंड मौजूद था, उस पर हर महीने का ब्याज तय हो चुका है। एंट्री चाहे जब हो, आपके खाते में पूरा पैसा जुड़कर आएगा।

ईपीएफओ ने भी साफ किया है कि इस तकनीकी देरी से किसी भी मेंबर को वित्तीय घाटा नहीं होता।

EPFO Interest Credit 2026 : बैलेंस चेक करने के 4 तरीके

खाते का ताजा स्टेटस देखने के लिए ये विकल्प खुले हैं:

  • उमंग (UMANG) ऐप : इस सरकारी ऐप पर ईपीएफओ सेक्शन में जाकर सीधे पासबुक देखी जा सकती है।
  • ई-सेवा पोर्टल : ऑफिशियल वेबसाइट पर यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और पासबुक डाउनलोड कर लें।
  • मिस्ड कॉल सेवा: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 घुमाएं, घंटी जाते ही बैलेंस का मैसेज आ जाएगा।
  • एसएमएस (SMS): अपने नंबर से 7738299899 पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी फंड की जानकारी ली जा सकती है।

पंजाब केसरी की सलाह है कि आप अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक करते रहें। जैसे ही वहां 'Int. Updated up to 31/03/2026' लिखा दिखे, समझ जाइए कि आपका ब्याज खाते में आ चुका है।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×