India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रिलायंस बनी 1 लाख करोड़ रुपए का प्री-टैक्स प्रॉफिट पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी

12:50 PM Apr 23, 2024 IST
Advertisement

Reliance Industries: Reliance Industries ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ नया माइलस्टोल हासिल कर लिया। रिलायंस सालाना आधार पर 1 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। पहली भारतीय कंपनी के रूप में रिलायंस ने सालाना कर-पूर्व मुनाफा (annual pre-tax profit) कमाने में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया

देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries ने एकर और खास उपलब्धि हासिल की है। अब यह कंपनी ₹1 लाख करोड़ का एनुअल प्री-टैक्स प्रॉफिट पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। RIL समेत Nifty में शामिल केवल 23 कंपनियां हैं, जिनके 12 महीने की कुल आय ₹1 लाख करोड़ पर पहुंची है। Reliance Industries में ₹9.01 लाख करोड़ के साथ टॉप पर है। इसके बाद ₹6.4 लाख करोड़ के साथ ONGC दूसरे नंबर है।

1 लाख करोड़ से ज्यादा आय

एक साल में ₹1 लाख करोड़ या इससे ज्यादा आय वाली कंपनियों की लिस्ट में Wipro, UltraTech Cement, ITC और HUL जैसी कंपनियां हैं। सालाना ₹7600 करोड़ की आय के साथ Divi's Laboratories सबसे निचले स्थान पर है। Bloomberg के आंकड़ों के अनुसार, यहां तक कि ग्लोबल स्तर पर भी केवल 82 कंपनियां हैं, जिनका प्री-टैक्स इनकम कम से कम 12.6 अरब डॉलर (₹1.05 लाख करोड़) या इससे ज्यादा है।

कैसे रहे Reliance Industries के नतीजे

कारोबारी साल 2024 के लिए नेट प्रॉफिट एक साल पहले की तुलना में 7% बढ़कर ₹79,020 करोड़ हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने कंज्यूमर और अपस्ट्रीम बिजनेस में निरंतर ग्रोथ के चलते रिकॉर्ड ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा का एनुअल रेवेन्यू दर्ज किया।

कारोबारी साल 2024 में कंपनी का EBITDA 16.1% बढ़कर ₹1.79 लाख करोड़ हो गया है। कंपनी ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त कारोबारी साल 2024 के लिए प्रति शेयर ₹10 के डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी के चार मुख्य सेग्मेंट्स में मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस देखी गई है, जिनमें ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C), तेल और गैस, रिटेल, और Jio शामिल हैं।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article